कोरबा: समितियों में खाद-बीज की समुचित आपूर्ति से खेती को मिली रफ्तार

              • सैकड़ो किसान प्रतिदिन अपनी आवश्यकता अनुसार  खाद बीज का कर रहे उठाव
              • बिना किसी अव्यवस्था या देरी के समितियों में  मिल रहा खाद बीज

              कोरबा (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन की शुरुआत होने के साथ ही जिले की सहकारी समितियों में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज का भंडारण किया गया है। मानसून के दस्तक के साथ ही  किसान पूरे उत्साह के साथ सहकारी समितियों से खाद और बीज का उठाव करने लगे है। सबेरे से ही समितियों में किसानों का आना जाना लगा हुआ है और अपनी जरूरत अनुसार खाद बीज का उठाव कर रहे है। समितियों में किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा गया है एवं मांग अनुरूप अच्छी गुणवत्ता वाली खाद एवं उन्नत किस्म के बीजों का भण्डारण किया गया है। किसानों को  बिना किसी अव्यवस्था या देरी के, उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार यूरिया, डीएपी और अच्छी किस्मों के बीज आसानी से मिल रहे हैं। ताकि उनके खेतों की बोनी में कोई कठिनाई नहीं आये और खेती न पिछड़े। इस सुव्यवस्थित वितरण प्रणाली से किसानों के समय और पैसा बचत हो रही है साथ ही उनमें एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार भी किया है। बोनी का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है और किसानों को अब अच्छी पैदावार की उम्मीद है। सहकारी समितियों में इस बार खाद बीज की अग्रिम भंडारण की वजह से किसानों को कोई कठिनाई नहीं हो रही  हर दिन सैकड़ों किसान समिति से खाद-बीज लेकर अपनी खेती की तैयारी कर रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : 3 आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की खाल जब्त

                              वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन्यजीव संरक्षण के...

                              रायपुर : चिरायु योजना के चिन्हांकित बच्चों के लिए 13 अगस्त को विशेष स्वास्थ्य शिविर

                              जिला चिकित्सालय रायगढ़ में निजी चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों...

                              रायपुर : बिरेभाट में 33 महिलाएं सीख रहीं राजमिस्त्री का हुनर

                              प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित राजमिस्त्री,...

                              Related Articles

                              Popular Categories