Saturday, February 14, 2026

              हाईवा से कुचलकर 11 मवेशियों की मौत… बेरहमी से 13 गोवंशों को रौंदता हुआ निकल गया ड्राइवर, 2 गायों की हालत गंभीर

              बालोद: जिले के टिकरी गांव में एक हाईवा चालक ने सड़क पर बैठी 13 गायों को रौंद दिया। हादसे में 11 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर है। घटना मंगलवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, टिकरी गांव में सड़क पर 13 मवेशी बैठे हुए थे। इसी दौरान एक हाईवा टिकरी-सिकोसा मार्ग से गुजर रही थी। टिकरी गांव में पहुंचते ही ड्राइवर को सड़क पर 13 मवेशी बैठे हुए दिखाई दिए, लेकिन वो नहीं रुका और सभी को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में 11 मवेशियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 2 गंभीर रूप से घायल मवेशियों का इलाज किया जा रहा है।

              बालोद के टिकरी गांव में सड़क के बीच में पड़े हुए मवेशियों के शव।

              बालोद के टिकरी गांव में सड़क के बीच में पड़े हुए मवेशियों के शव।

              पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं घटना से गौ सेवकों में काफी आक्रोश है। जैसे ही हादसे की जानकारी लोगों को मिली, आसपास के गांवों से भी ग्रामीण पहुंच गए और घायल गायों के इलाज में जुट गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

              13 मवेशियों को रौंदते हुए निकल गया हाईवा ड्राइवर, 11 की मौके पर मौत।

              13 मवेशियों को रौंदते हुए निकल गया हाईवा ड्राइवर, 11 की मौके पर मौत।

              पुलिस फरार हाईवा चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गौ सेवक इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप सकते हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories