बुजुर्ग से 11 लाख ठगे थे… डेटिंग का लालच देकर ठगने वाले बंटी-बबली शादी से पहले पकड़ाए, कोलकाता से किया गिरफ्तार

              भिलाई: सेक्स टार्सन को लेकर ट्विनसिटी के एक बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाने वाले खुद दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि देशभर में डेटिंग का वादा कर ठगी करने वाले दो प्रेमी युगल को कोलकाता से गिरफ्तार कर पुलिस दुर्ग लेकर आ रही है।

              दोनों को पकड़ने के लिए डीएसपी क्राइम प्रभात कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर क्राइम की टीम को 10 दिन का समय लगा। गिरोह ने पद्मनाभपुर दुर्ग के एक बुजुर्ग से 11 लाख रुपए की ठगी की थी। वृद्ध ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस के अनुसार दोनों प्रेमी युगल की शादी होने के दो घंटे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

              12 दिनों तक कोलकाता में लगातार खोजते रही पुलिस
              क्राइम डीएसपी (आईपीएस) प्रभात कुमार झा ने मामले की जांच शुरु की। प्रार्थी से मिले बैंक खाते और मोबाइल नम्बर को ट्रेस किया तो आरोपियों का लोकेशन पश्चिम बंगाल मिला। टीआई राजीव तिवारी को एसीसीयू की टीम के साथ रवाना किया। 12 दिनों तक कोलकाता में टीम डटी रही। इसके बाद मिनी काल सेंटर से गिरफ्तार किया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

                              फरसवानी और बीरतराई में खाद्य विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              Related Articles

                              Popular Categories