गाज गिरने से 2 लोगों की मौत… झोपड़ी पर बिजली गिरी, युवक की मौत, 3 झुलसे; मवेशी चरा रहे बुजुर्ग की भी गई जान

              बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले के कुसमी में गाज गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग घटनाओं में ये मौत हुई हुई है, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का इलाज कुसमी अस्पताल में चल रहा है।

              पहली घटना में झारखंड के ग्राम खेतली थाना डुमरी निवासी मोहन मार (40 वर्ष) गांव के ही श्रवण कंवर (32 वर्ष) के साथ कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी निवासी हीरालाल (25 वर्ष) के घर आए थे। यहां से तीनों बाइक से किसी काम से शुक्रवार की सुबह बलरामपुर गए थे। यहां से दोपहर में तीनों कुसमी की तरफ लौट रहे थे, जैसे ही वे गलफुल्ला नदी पुलिया के पास पहुंचे, बारिश शुरू हो गई।

              एक की मौत, 3 झुलसे

              बारिश से बचने के लिए वे सड़क किनारे मिर्च लगे खेत की झोपड़ी में बैठे थे। इसी बीच एक अन्य बाइक सवार ग्राम जम्हाटी निवासी महरा राम (54 वर्ष) भी उसी झोपड़ी में घुस गया। बारिश के बीच अचानक झोपड़ी के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर चारों बेहोश हो गए। कुछ देर बाद जब 3 लोगों को होश आया, तो उन्होंने देखा कि हीरालाल (25 वर्ष) की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से घायलों को तत्काल कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

              तीनों घायलों का कुसमी अस्पताल में इलाज जारी।

              तीनों घायलों का कुसमी अस्पताल में इलाज जारी।

              दूसरी घटना में बुजुर्ग की गई जान

              वहीं दूसरी घटना में मवेशी चराने गए बुजुर्ग की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्राम पंचायत सोनपुर के बैगापारा निवासी जवाकिम एक्का (65 वर्ष) मवेशियों को चराने गांव से लगे बांसा नदी की तरफ गया था। इस दौरान हल्की बारिश के बीच अचानक वहां आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से जवाकिम की मौके पर ही मौत हो गई।

              पास के मिर्च के खेत की झोपड़ी में मौजूद युवकों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों और सरपंच-सचिव को दी। देर शाम हो जाने के कारण शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका था। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि गुरुवार को भी बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई थी।


                              Hot this week

                              KORBA : कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष...

                              Related Articles

                              Popular Categories