Monday, February 16, 2026

              1.5 लाख रुपए के मोबाइल के लिए डैम का 21 लाख लीटर पानी बहाया… बांध में गिर गया था महंगा मोबाइल; फूड इंस्पेक्टर ने 4 दिनों तक पंप से खाली कराया, इससे 1500 एकड़ खेत की सिंचाई हो

              कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक अफसर ने डेढ़ लाख रुपए के मोबाइल के लिए डैम का 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने शुक्रवार को उसे निलंबित कर दिया। उधर, जल संसाधन विभाग के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनसे 24 घंटे में जवाब मांगा है।

              यह मामला 21 मई का है। फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दोस्तों के साथ परलकोट बांध गए थे। पार्टी करने के दौरान उनका डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल पानी में जा गिरा। अगले दिन सुबह आसपास के ग्रामीणों और गोताखोर से मोबाइल की खोज कराई गई, जब नहीं खोज पाए तो 4 दिनों तक पंप के जरिए डैम का पानी बहाया गया। इससे डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी। इस पूरी मशक्कत के बाद राजेश को मोबाइल मिल गया।

              यह फोटो परलकोट बांध का है। पंप से पानी निकाला गया।

              यह फोटो परलकोट बांध का है। पंप से पानी निकाला गया।

              डैम में 10 फीट पानी भरा था, जो 4 फीट पर आ गया।

              डैम में 10 फीट पानी भरा था, जो 4 फीट पर आ गया।

              शिकायत के बाद सिंचाई अफसर मौके पर पहुंचे और पानी निकालना बंद करवाया, लेकिन तब तक 6 फीट पानी निकल चुका था। यह तकरीबन 21 लाख लीटर होता है। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरसी धीवर का कहना है कि उन्हें धोखे में रखकर इतना पानी बहाया गया।

              उधर, फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दलील दी कि फोन में विभागीय जानकारी थी, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। अब फोन बंद हो गया है।

              फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास का सस्पेंशन ऑर्डर।

              फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास का सस्पेंशन ऑर्डर।


                              Hot this week

                              रायपुर: समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

                              रायपुर: श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,...

                              Related Articles

                              Popular Categories