गड्ढे में डूबकर 3 साल के बच्चे की मौत… जल जीवन मिशन योजना के ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, खुले स्लैब में गिरा बच्चा

        मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाए गए चैम्बर (गड्ढे) में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश है।

        जानकारी के मुताबिक, भतरपुर विकासखंड के जमथान में नल जल योजना का काम किया जा रहा था। यहां वॉल के लिए बनाए गए 5 फीट के गड्ढे में एक 3 साल का बच्चा गिर गया। परिजनों ने बताया कि बच्चा खेल रहा था और स्लैब खुला हुआ था। उसी में गिरने से बच्चे की मौत हो गई। उनकी नजर पड़ी, तो वे लोग दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन पानी भरा होने के कारण बच्चे को निकालने में देर हुई।

        3 साल के बच्चे की हुई मौत।

        3 साल के बच्चे की हुई मौत।

        बच्चा पानी में डूब गया था। उसे परिजनों ने निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के सरपंच ने कहा कि नल जल योजना में ठेकेदार के द्वारा जो जवाइन्टर लगाया गया था, उसे अच्छे से पैक नहीं किया गया था, जिसके कारण बच्चा उसमें गिर गया।

        घटनास्थल पर जमा ग्रामीण।

        घटनास्थल पर जमा ग्रामीण।

        वहीं पीएचई विभाग के सहायक उप अभियंता ने कहा कि वॉल चैम्बर में ढक्कन लगा था और आसपास के घरों में वहीं से पानी आता है। उनके यहां दो कनेक्शन हैं, उसमें पानी जा रहा था। लोगों को और पानी चाहिए था, इसलिए वॉल के चैंबर में छेड़खानी की गई, इसके कारण यह घटना घटी है।



                Hot this week

                रायपुर : ‘नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

                जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                Related Articles

                Popular Categories