टमाटर व्यवसायी से 80 हजार रुपए की लूट… सैंपल दिखाने के बहाने बुलाया, फिर वारदात को दिया अंजाम; 2 बदमाश गिरफ्तार

              सरगुजा: अंबिकापुर में टमाटर विक्रेता से 80 हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां टमाटर बेचने के नाम पर 5 जुलाई को दोनों बदमाशों ने जशपुर के कारोबारी को अंबिकापुर बुलाया और फिर उससे 80 हजार रुपए, नगद, 2 मोबाइल लूट लिए। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के मयूर नाचा का रहने वाला त्रिलोचन यादव टमाटर की खरीद-बिक्री का काम करता है। 5 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने त्रिलोचन के मोबाइल पर फोन कर टमाटर बेचने की बात की और व्हाट्सएप पर सैंपल दिखाकर टमाटर बिक्री का सौदा किया। फिर व्यवसायी को टमाटर खरीदने के लिए बुलाया गया।

              त्रिलोचन 6 जुलाई को टमाटर खरीदने के लिए पिकअप से अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलसेड़ी पहुंचा। यहां एक व्यक्ति पिकअप में बैठकर खेत की तरफ चलने के लिए कहा। इनके पीछे बाइक से एक व्यक्ति आ रहा था। बीच रास्ते में टमाटर व्यवसायी को रोककर दोनों बदमाशों ने डरा-धमकाकर और मारपीट कर 80 हजार रुपए और 2 मोबाइल लूट लिए।

              मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

              मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

              बदमाशों ने मोबाइल का सिम कार्ड निकालकर वहीं फेंक दिया और रुपए व मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। गांधीनगर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

              सूरजपुर जिले के हैं दोनों आरोपी

              पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गेश यादव (23 वर्ष) निवासी गणेशपुर सिलफिली और पारस यादव (32 वर्ष) निवासी लटोरी जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटपाट में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल, व्यवसायी से लूटी गई मोबाइल और 35 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : हरी खाद से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार

                              राज्य के किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने की सलाहरायपुर...

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories