रायपुर: मुख्यमंत्री से बस्तर माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात… 

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर संभाग से आए माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री का माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मात्रात्मक त्रुटि में सुधार कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों से मात्रात्मक त्रुटि सुधार की लंबित मांग पूरी होने से पूरे समाज में हर्ष है। अब समाज के सभी लोगों खासकर युवाओं को जाति प्रमाणपत्र बनने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, माहरा समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री सामू कश्यप, श्री श्रीराम नाग, श्री नवल नाग, श्री गणेश कावड़े, श्री सुंदर सोढ़ी, श्री चन्द्र बघेल, श्री पवन कश्यप, श्री तुलाराम कश्यप सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



                Hot this week

                रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : 2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

                रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की...

                Related Articles

                Popular Categories