Monday, February 23, 2026

              CG: BSP में कर्मचारी पर गिरा पिघला हुआ लोहा… लैडल रिफाइनिंग फर्नेस की स्टील मेल्टिंग शॉप में हादसा; 60 फीसदी झुलसा, हालत गंभीर

              BHILAI: भिलाई स्टील प्लांट के अंदर स्टील मेल्टिंग शॉप में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां कन्वर्टर से हॉट मेटल (पिघला हुआ लोह अयस्क) को कास्टर तक ले जाते समय छलक कर नीचे गिर गया। इससे वहां काम कर रहा एक कर्मचारी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

              बीएसपी कर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्लांट के अंदर लैडल रिफाइनिंग फर्नेस में मंगलवार सुबह हादसा हुआ है। वहां तुलसीराम प्रजापति नाम का ठेका कर्मचारी पिघला लोहा गिरने से 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। कर्मियों ने बताया कि स्टील मेल्टिंग शॉप में काम चल रहा था। तुलसीराम लिटिल रिफाइनिंग फर्नेस में काम करा था।

              झुलसे हुए कर्मचारी तुलसीराम का गेट पास

              झुलसे हुए कर्मचारी तुलसीराम का गेट पास

              यहां कन्वर्टर से हॉट मेटल को कास्टर में ले जाते हैं। इसी समय रिफाइनिंग प्रोसेस किया जाता है। आर्गन लॉन्चिंग के पाइप को लैंडल के समीप करीब 20 फीट दूर लेकर जाने के दौरान लैंडल से हॉट मेटल छिड़क कर तुलसीराम प्रजापति के हाथ और पैर पर गिर गया। इससे तुलसीराम का चेहरा और दोनों हाथ पैर बुरी तरह झुलस गए।

              मेन मेडिकल पोस्ट से रेफर किया गया सेक्टर 9 हॉस्पिटल

              हादसा होने के तुरंत बाद वहां काम कर रहे सहकर्मियों ने तुलसीराम को प्रारंभिक उपचार के लिए मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया। वहां उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भिलाई स्टील प्लांट के अधीनस्थ सेक्टर 9 अस्पताल में रेफर किया। वहां बर्न यूनिट में उसे भर्ती करा दिया गया है। उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories