Thursday, February 12, 2026

            CG: अवैध संबंध के शक में मजदूर का मर्डर… महिला के पिता, भाई और EX हसबेंड ने घोंटा युवक का गला, दलदल में छिपाई लाश, तीनों गिरफ्तार

            रायपुर में अवैध संबंध के शक में हत्या के तीन आरोपी गिफ्तार

            RAIPUR: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। इसमें महिला के पिता, भाई और उसके पूर्व पति ने मजदूर को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपियों ने लाश को दलदल में छिपाने की को​शिश की, लेकिन कंपनी का सुपरवाइजर मौके पर पहुंच गया और रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

            उरला पुलिस ने बताया कि हत्यारों के ​​खिलाफ सूचना उधम सिंह ने दी थी कि वह कंपनी में काम करने वाले मजदूरों का सुपरवाइजर है। सोमवार की शाम 7 बजे कंपनी में काम करने वाले अवध राज सिंह, संजू सिंह कंपनी के सुपरवाइजर मोहित सिंह से कंपनी की बाइक सीजी 04 एम एन 5667 लेकर उरला खरीदारी करने गए थे। शाम 7.30 बजे कंपनी के कुछ मजदूरों ने सुपरवाइजर को बताया कि उरला बाजार में बाइक लेकर गए मजदूर लड़ाई कर रहे हैं।

            दलदल से निकल रहे थे हत्यारे

            खबर मिलने के बाद तत्काल वह कंपनी के कृष्ण बिहारी मिश्रा के साथ बाजार की तरफ पहुंचे। जहां ग्राम अछोली ग्रेवेटी-2 कंपनी के पास एक व्य​क्ति पैदल जा रहा था, जिससे अवध सिंह राजू के बारे में पूछताछ की। इस दौरान दलदल के पास से दो लोग और आए।

            दलदल में लगाई लाश को ठिकाने

            इस दौरान सुपरवाइजर ने पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम बली सिंह, रामलाल सिंह और संजू सिंह बताया। आरोपियों ने अवध सिंह की गला दबाकर हत्या करने और शव दलदल में फेके जाने की बात स्वीकारी। घटना की जानकारी होने पर सुपरवाइजर ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

            पिता, भाई और महिला के पूर्व पति ने की हत्या

            बताया जा रहा है कि युवक महिला को पांच महीने से अपने पास रखा था, जिससे परिवार के लोग नाराज चल रहे थे। इसी बीच युवक और एक मजदूर बाजार गए, जहां दोनों मजदूरों की विवाद हो गई। इस बीच दो और लोग आ गए। इसमें महिला का पिता, भाई और पूर्व पति शामिल है।

            पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ

            उरला निरीक्षक बृजेश कुशवाहा ने बताया कि कंपनी में काम करने वाले अवध सिंह की तीन आरोपियों ने हत्या की है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।


                          Hot this week

                          कोरबा: चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

                          गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          Related Articles

                          Popular Categories