Monday, February 23, 2026

              CG: प्राचार्य की गंदी पाठशाला, अकेले में मिलने को कहते हैं… स्कूली छात्राओं से बैड टच और छेड़छाड़, FIR दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग; आंदोलन की चेतावनी

              प्राचार्य रवि प्रकाश अंगारे के खिलाफ महिला सरपंच सावित्री बाई के साथ परिजन और छात्राएं शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंची।

              गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मरदाकला हाई स्कूल के प्राचार्य पर छात्राओं ने गंदी हरकत करने का संगीन आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्राओं के साथ प्रिंसिपल बैड टच और छेड़छाड़ करते हैं। अकेले में मिलने को कहते हैं। विरोध करने पर टीसी काटकर स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर की गई है। उन्होंने एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर स्कूल में तालाबंदी कर आंदोलन की चेतावनी दी है।

              छुरा के गर्ल्स छात्रावास में भी ऐसा मामला

              दरअसल छुरा के निजी गर्ल्स छात्रावास में नाबालिग छात्राओं के साथ हुए छेड़छाड़ और दैहिक शोषण मामले की जांच चल ही रही थी। इसी बीच मंगलवार को गरियाबंद ब्लॉक के मरदाकला हाई स्कूल में एक और सनसनीखेज कांड सामने आया है। जिले में 24 घंटे के भीतर छात्राओं से छेड़खानी का यह दूसरा मामला है।

              छात्राओं ने पहुंचकर कलेक्टर से लिखित में की शिकायत।

              छात्राओं ने पहुंचकर कलेक्टर से लिखित में की शिकायत।

              कलेक्टर से हुई शिकायत

              प्राचार्य रवि प्रकाश अंगारे स्कूल में शिक्षा की पाठशाला की जगह गंदी बात की पाठशाला में मशगूल हैं। छात्राओं को बैड टच और छेड़खानी कर अकेले में मिलने बुलाते हैं। इस घटना के बाद ग्राम पंचायत की महिला सरपंच सावित्री बाई के साथ परिजन और 20 से ज्यादा छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची। प्राचार्य की लिखित शिकायत की है।

              विरोध करने पर टीसी काटने की धमकी

              कलेक्टर से शिकायत में बताया है कि 8 सितंबर को प्राचार्य ने छात्राओं से छेड़खानी और बदतमीजी की। आगे लिखा है कि इसके पहले भी कई छात्राएं इस करतूत का शिकार हो चुकी हैं। विरोध करने पर टीसी काटकर देने की धमकी देते हैं। छुट्टी के दिन भी प्राचार्य छात्राओं को बुलाता था। प्राचार्य के इस कृत्य से छात्राएं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहीं हैं।

              FIR दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग

              प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग की गई है। सप्ताह भर के बाद तालाबंदी कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। हालांकि इन आरोपों पर कितनी सच्चाई है, यह जांच का विषय है।

              प्राचार्य ने आरोप को बताया बेबुनियाद

              जिले में 24 घंटे के अंदर छात्राओं से छेड़छाड़ का यह दूसरा बड़ा केस है। इस मामले में प्राचार्य रवि प्रकाश अंगारे ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है, वो सभी जांच के लिए तैयार है। जबकि इस संबंध में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नवीन भगत ने तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              Related Articles

                              Popular Categories