रायपुर: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री बघेल ने कहा है कि श्रमवीर नये छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

                              वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेशमंत्री रामविचार नेताम...

                              रायपुर : नारायणपुर में वन महोत्सव का भव्य आयोजन

                              वन मंत्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर हरियाली...

                              Related Articles

                              Popular Categories