रायपुर: शालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो मे जशपुर को 2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक मिले…

            • मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को दी बधाई
            • आयुष यादव और प्रतीक बड़ा का नेशनल ताईक्वांडो के लिए चयन

            रायपुर: 23 वीं शालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला कोरबा  में 10 से 14 सितंबर तक किया गया। ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जशपुर जिले को 2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पदक विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

            जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने भी जिले के खिलाड़ियों को ताईक्वांडो में नेशनल के लिए चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिले के आयुष यादव पिता अखिलेश यादव, प्रतीक बड़ा पिता निर्मल बड़ा का चयन राष्ट्रीय स्तर में ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं जिले के युवराज कुमार, बिनेशन लकड़ा को रजत पदक मिला है। इसी प्रकार करण राम, मनीष भगत, रुद्र प्रताप सिंह, ईशप्रिया लकड़ा, नेहा नागवंशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

            ताईक्वॉन्डो कोच ने बताया कि नेशनल के लिए चयनित खिलाडी दिसंबर में मध्य प्रदेश के बैतुल में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिसके लिए बच्चों को खेल में पारंगत किया जा रहा है। खिलाडी को हर छोटी-छोटी बारीकियों की जानकारी दी जा रही है। जल्द ही ताईक्वांडो खेल में जशपुर और भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। सभी चयनित खिलाड़ियों को स्कूल के प्राचार्य, कोच सहित जिले के खिलाड़ियों व अभिभावकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories