CG: RTO इंस्पेक्टर के सुने मकान में स्कूटी में पहुंचे चोर… पत्नी तीजा मनाने गयी थी मायके, वाईफाई कैमरे से चोरी का पता चला

              RAIPUR: रायपुर के खम्हारडीह इलाके के भावना नगर में RTO इंस्पेक्टर के सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है। एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। चोरों ने पहले स्कूटी से रेकी की, फिर मौका देखकर घर के अंदर घुस गए। सोने-चांदी के आभूषण समेत डेढ़ लाख रुपये नकदी पार कर दिया।

              यह घटना अंबिकापुर में पदस्थ RTO इंस्पेक्टर जितेंद्र भूषण के रायपुर स्थित घर में हुई है। उनकी पत्नी 14 सितंबर से तीजा मनाने मायके गई हुई है। 17 सितंबर की रात 2 बजे के करीब 2 युवकों ने पहले स्कूटी से आसपास के एरिया की रेकी की। फिर मौका देखकर दीवाल फांदकर अंदर घुस गए।

              सबसे पहले चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ा। फिर कमरें के अंदर रखी आलमारी के लॉकर को तोड़ दिया। वहां रखें डेढ़ लाख नगद और सोने और चांदी के गहने पार कर लिया।

              ये घटना रायपुर के खम्हरडीह थाना क्षेत्र में हुई है।

              ये घटना रायपुर के खम्हरडीह थाना क्षेत्र में हुई है।

              वाईफाई कैमरें से चोरी का पता चला

              चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित की पत्नी ने अपने मायके से घर के कैमरे को चेक किया। तो वो टूटकर लटका हुआ मिला। उन्हें शक हुआ तो वो घर पहुंची। वहां देखा तो घर का लॉक टूटा हुआ था। साथ ही चोरी का पता चला।

              इस मामलें को लेकर खम्हारडीह थाना TI कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मौकें से कुछ सुबूत भी मिले है। चोरों की तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : टमाटर की खेती से भारती की बढ़ी आमदनी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): महासमुंद जिले के अंतर्गत ग्राम...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम

                              7 से 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति...

                              कोरबा : BALCO कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास – लखन लाल देवांगन

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

                              रायपुर : पचौली की खेती से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

                              छत्तीसगढ़ में सुगंधित औषधीय फसल से खुल रहे समृद्धि...

                              रायपुर : नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली...

                              Related Articles

                              Popular Categories