कोरबा: राजस्व मंत्री करेंगे वार्ड क्र. 04 एवं 05 में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण…

              कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा पुराना शहर स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 04 रानी गेट के पास 20 सितम्बर को सुबह 11 बजे 05 कार्यो का भूमिपूजन व 01 कार्य का लोकार्पण राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे। उनमें वार्ड क्र. 04 में कबीर आश्रम के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्य, वार्ड क्र. 04 इंदिरा नगर में हसदेव घर और श्रवण जायसवाल घर से आंगनबाड़ी तक आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी.रोड निर्माण, वार्ड क्र. 04 में अग्रसेन चौक से के.एन.कालेज तक फुटपाथ एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण, वार्ड क्र. 04 बंटी उपाध्याय घर से मेमन जमात तक फुटपाथ एवं आर.सी.सी.नाली निर्माण, वार्ड क्र. 05 में के.एन.कालेज के समीप मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं वार्ड क्र. 04 रानी गेट के समीप सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का लोकार्पण राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के गेस्ट आफ आनर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, एम.आई.सी.सदस्यगण, पार्षदगण व एल्डरमेनगण उपस्थित रहेंगे। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण

                              प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर...

                              KORBA : कलेक्टर-एसपी ने किया कटघोरा-चोटिया एनएच-130 में ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

                              मोड़ पर रंबल स्ट्रिप, अंधेरे क्षेत्रों में सोलर स्टड,...

                              रायपुर : हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु सिम्स का वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान

                              ’जागरूकता और सुरक्षा उपायों के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories