CG: बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या… जमीन विवाद में बना जानी दुश्मन, शराब के नशे में पीट-पीटकर मार डाला

        गरियाबंद में शराब के नशे में भाई ने भाई को मार डाला

        गरियाबंद: जिले में बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर भाई अपने अपने भाई के लिए जानी दुश्मन बन गया. छुरा थाना क्षेत्र का मामला है।

        मिली जानकारी के मुताबिक कोठीगांव निवासी फूलकुमार और फूलसिंह दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। छोटा भाई फूलसिंह अपने परिवार के साथ गरियाबंद में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था।

        गरियाबंद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट।

        गरियाबंद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट।

        शराब के नशे में उपजा विवादइसी बीच नवाखाई त्योहार के चलते वह अपने गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों भाई कल शराब के नशे में थे। पुराना विवाद उपज गया, जिसके चलते बड़े भाई फूलकुमार ने अपने छोटे भाई फूलसिंह पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिसमें छोटे भाई फूलसिंह की मौत हो गई।

        छुरा में बड़ा भाई शराब के नशे में बना हत्यारा

        छुरा में बड़ा भाई शराब के नशे में बना हत्यारा

        पुलिस कर रही मामले की जांच

        सूचना मिलते ही छुरा थाना की टीम कोठी गांव पहुंची। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही सही कारण के स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने घटना की पुष्टि की है।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                Related Articles

                Popular Categories