कवर्धा: कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद…

              • कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने लोहझरी, सारंगपुर, गंडई कला, अचानकपुर, भंडार और ग्राम अमरौडी के गणेश पंडाल पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की

              कवर्धा: छत्तीसगढ़ शासन के वन,  परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश जी का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। मंत्री श्री अकबर ने आज बुधवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहझरी, सारंगपुर, गंडई कला, अचानकपुर, भंडार और ग्राम अमरौडी के गणेश पंडाल पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया। श्री अकबर आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। मंत्री श्री अकबर के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, श्री पीतांबर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, श्री अगमदास अनंत, श्री राजकुमार तिवारी, श्री विरेन्द्र जांगड़े, श्री गणेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित

                              30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयररायपुर (BCC...

                              रायपुर : अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी

                              इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षणरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories