कोरबा: सड़क हादसे में युवक की मौत… 2 लोग गंभीर रूप से घायल, राहगीर को टक्कर मारने के बाद बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त

        कोरबा: जिले के तानाखार में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस से अस्पताल पहुंचाया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, ग्राम जाटांगपुर छुरी के रहने वाले दिनेश पटेल (35) और शत्रुघ्न पटेल शुक्रवार रात बांगो की ओर से अपने घर वापस लौट रहे थे। यहां तानाखार मुख्य मार्ग पर उन्होंने पैदल चल रहे राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं टक्कर के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

        हादसे में बाइक चला रहे दिनेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

        हादसे में बाइक चला रहे दिनेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

        एक्सीडेंट में बाइक चला रहे दिनेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक शत्रुघ्न सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी।

        राहगीर को टक्कर मारने के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

        राहगीर को टक्कर मारने के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

        घायल युवकों का इलाज जारी

        राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कटघोरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल राहगीर और बाइक सवार युवक शत्रुघ्न पटेल को इलाज के लिए पाली उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                Related Articles

                Popular Categories