CG: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत… अस्पताल के सामने शव रखकर चक्काजाम, 5 लाख मुआवजे की मांग; हादसे का LIVE VIDEO आया सामने

              रायगढ़ में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत के बाद चक्काजाम। - Dainik Bhaskar

              रायगढ़ में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत के बाद चक्काजाम।

              रायगढ़: जिले के लैलूंगा विधानसभा में शनिवार की रात अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजन चक्काजाम कर 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

              मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुबरा के आश्रित ग्राम खुसरमुडा निवासी रामकुमार भगत शनिवार शाम तकरीबन 7 बजे पत्थलगांव की तरफ से आ रहा था, तभी रामकुमार भगत को मायाराम पेट्रोल पंप के पास कार ने जोरदार टक्कर मारी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

              पांच लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग

              हादसे के बाद परिजन और भाजयुमो ने रविवार की दोपहर लैलूंगा अस्पताल के सामने शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की।

              अपनी मांगों पर अड़े ग्रामीण

              चक्काजाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन वे अपनी मांगों पर अडे हुए हैं।

              रायगढ़ में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत के बाद चक्काजाम।

              रायगढ़ में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत के बाद चक्काजाम।


                              Hot this week

                              रायपुर : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 25 मार्च को राशि वितरण कार्यक्रम

                              जिला मुख्यालय में मंत्री दयालदास बघेल होंगे मुख्य अतिथिरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories