रायपुर: मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 02 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंनेे अपने संदेश में कहा है कि शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। वास्तव में वे सच्चे गांधीवादी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। श्री बघेल ने कहा कि शास्त्री जी जैसे कर्मयोगी सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सूर्य की रोशनी से रोशन होगा घर, घटेगा बिजली बिल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

                              रायपुर : सीजी पीएससी द्वारा एस आई भर्ती परीक्षा

                              सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के नामों को लेकर फैलाई...

                              रायपुर : जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              बलौदाबाजार के ऐतिहासिक विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories