CG: फर्जी लायसेंस थमाकर, बोला-आराम से गाड़ी चलाओ, कोई दिक्कत नही… RTO एजेंट ने सोसायटी में बांट दिया एक ही नंबर का लायसेंस, FIR

              RAIPUR: रायपुर के कचना इलाके में एक आरटीओ एजेंट ने फर्जी लाइसेंस बनाकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इस एजेंट ने एक ही लाइसेंस नंबर को करीब आधे दर्जन लोगों में बांट दिया। फिर उन्हें कहा आराम से गाड़ी चलाओ। कोई दिक्कत नहीं होगी। पीड़ितों में जब एक व्यक्ति ने आरटीओ ऑफिस जाकर संपर्क किया तो मामलें का खुलासा हुआ। ये पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

              कचना के एक निजी सोसायटी के रहने वाले राजेश शर्मा ने 2 अक्टूबर शाम 7 बजे रिपोर्ट लिखवायी कि उनके कॉलोनी के रहने वाले ऋषभ बोथरा फर्जी लाइसेंस बनाया है। आरोपी ने खुद को आरटीओ एजेंट बताया और आसानी से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देने की बात की। आरोपी की बातों में आकर कॉलोनी के 6 से 7 लोगों ने उसे लायसेंस बनवाने का काम दे दिया। जिसके एवज में उसने कई सारे डॉक्यूमेंट लिए और 25 हजार रुपये वसूल लिया। फिर कुछ दिनों बाद आरोपी में उन्हें लाइसेंस की कॉपी भी लाकर दिया।

              इस मामले में विधानसभा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

              इस मामले में विधानसभा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

              RTO ऑफिस पहुंचे तो हुआ खुलासा

              पीड़ित राजेश शर्मा को इस ड्राइविंग लाइसेंस पर शक हुआ तो वे RTO ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने जब लाइसेंस की जांच करवाई तो वह फर्जी निकला। इसके अलावा सोसाइटी के कई लोगों के लाइसेंस का नंबर भी एक निकला। इन सभी लोगों ने उसी व्यक्ति से लायसेंस बनवाया था। इस मामले में विधानसभा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

              पासपोर्ट बनाने का भी लिया था काम

              जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सोसायटी के कई लोगों से पासपोर्ट बनाने का भी काम लिया था। जिसके लिए लोगों ने उन्हें अपने इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट और पैसे दिए थे। लेकिन आरोपी इस पासपोर्ट को बनाकर देने के काम को लगातार टाल रहा था। वो हर बार अलग-अलग बहाने देकर घुमाने में लगा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली...

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि

                              केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC...

                              Related Articles

                              Popular Categories