जगदलपुर: स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है और खेलों से तन-मन दोनों होते हैं स्वस्थ – संसदीय सचिव रेखचंद जैन

              जगदलपुर: जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने जगदलपुर में आयोजित 23 वें राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें एथलेटिक्स, रग्बी एवं जूड़ो विधा में कुल 900 खिलाड़ी भाग लेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर श्री रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेलों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। उनके मंशानुसार खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए विश्व स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण किया गया है, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, हाता ग्राउंड, धरमपुरा क्रीडा परिसर, सिटी ग्राउंड जैसे अत्याधुनिक खेल मैदान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है और खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ होते हैं। बच्चों को हार जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलों में कोई एक जीतेगा तो कोई एक हारेगा पर महत्वपूर्ण यह है कि हमने खेल भावना से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न संभागों से खेलने आए हैं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तिसगढ का नाम रौशन करें।

              इस अवसर पर पार्षद श्री यशवर्धन राव कई जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, सहायक संचालक विजेन्द्र डोंगरे, डीपीओ देवाशीष चौधरी, गणेश तिवारी, बीआरसी गरुड़ मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, शालिनी तिवारी, संदीप तिवारी, सरला रथ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार

                              पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने  7 करोड़...

                              रायपुर : दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                              51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञानरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories