रायपुर: मिशन अमृत 2.0 की हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न…

              रायपुर: मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की आठवीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्टेट वाटर एक्शन प्लान टैंच 2.0 पर चर्चा की गई। मिशन अमृत 2.0 के संबंध मे राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोमिल रंजन चौबे ने प्रस्तुतीकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत किये गये कार्याे की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

              बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2023-24के लिए राज्य के कोरबा, भिलाई, दुर्ग, अम्बिकापुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़ और जगदलपुर का सिटी वाटर एक्शन प्लान संबंधित नगरीय निकायों द्वारा किया गया है, इसके आधार पर ही स्टेट वाटर एक्शन प्लान तैयार किया गया है। जिसकी  लागत करीब 911 करोड़ रूपये है। बैठक में कोरबा, भिलाई, दुर्ग, अम्बिकापुर और राजनांदगांव में सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में वित्त विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव श्री एम.डी कावरे और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव श्री अयाज तम्बोली सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा छूट का लाभ

                              छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं झारखंड की तुलना में...

                              रायपुर : विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण

                              30 स्कूल बसों की जांच, चालक-परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन: सुकली बना ‘हर घर जल’ का आदर्श ग्राम

                              सरपंच और ग्रामीणों की सहभागिता से हर घर तक...

                              Related Articles

                              Popular Categories