रायपुर: मध्यान्ह भोजन में अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में सात जिलों के स्कूली बच्चों को मिलेगा अण्डा…

            • अण्डा वितरण के लिए हुआ एमओयू

            रायपुर: प्रदेश के 7 जिलों – बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, सूरजपुर, नारायणपुर और कोण्डागांव में संचालित सभी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यांह भोजन) के तहत अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में अण्डा दिया जाएगा। अण्डा वितरण करने के प्रस्ताव पर प्रशासकीय अनुमोदन कर आवश्यक कार्यवाही के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ एमओयू पर हाल ही में हस्ताक्षर किया गया है।

            लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन जिलों में संचालित समस्त स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन) से लाभान्वित सभी छात्र-छात्राओं को प्रत्येक शाला दिवस में मध्यान्ह भोजन में अण्डा प्रदाय किया जाएगा। अण्डा प्रदान करने की प्रक्रिया और इसके लेखा संधारण के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। मध्यान्ह भोजन के साथ ही अण्डा वितरण शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।

            लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी 7 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना संचालित स्कूलों में 30 सितम्बर 2023 की स्थिति में दर्ज संख्या की अद्यतन जानकारी की प्रविष्टि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज कर ली जाए।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories