कोरबा: महिला अधिकार देने में राज्य सरकार आगे… पम्प हाउस में ली गई बैठक

              कोरबा (BCC NEWS 24): आज हर कोई आधी आबादी को अधिकार देने का बात कर रहा है लेकिन सबसे पहले कांग्रेस ही ऐसी पार्टी रही है जिसमें महिलाओं को अधिकार देने में बेहतर कार्य किया है। चाहे वह रोजगार हो या सुरक्षा हो या फिर अन्य अधिकार जिससे महिलाएं अपने आपको आत्मनिर्भर बना सकें। वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में घर घर कांग्रेस अभियान के तहत ली गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने व्यक्त किये।

              सपना चौहान वार्ड की प्रभारी होने के साथ ही शहर में लगातार वार्डों का भ्रमण कर बैठक ले रही हैं। बैठक में इनके द्वारा खासकर महिला मतदाताओं पर फोकस किया जा रहा है और उन्हें राज्य शासन की नीतियों के साथ साथ कांग्रेस के द्वारा अपने शासन काल में किये गये कार्यों का विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला अपने आप में महिला शक्ति के लिये जाना जाता है। महिला वर्ग आज भी शहर विधायक के साथ हैं और उन्हे आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं जिससे साफ है कि उनकी विजय आने वाले चुनाव में निश्चित है। इसके अतिरिक्त एल्डरमेन गीता गभेल ने अपने संबोधन में कहा कि भूमि पट्टा के साथ साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। जहां अंग्रेजी माध्यम की निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है वहीं घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा भी दी जा रही है। एल्डरमेन रामगोपाल यादव ने बैठक में कहा कि वार्ड का विकास जयसिंह अग्रवाल के कार्यकाल में किया गया है। अतः आप लोग भी कांग्रेस का साथ दें। इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग आज से नवा रायपुर में

                              रायपुर (BCC NEWS 24): साझा प्राकृतिक संसाधनों (कॉमन्स) के...

                              रायपुर : 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की बैठक

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                              रायपुर : कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उज़्बेकिस्तान यात्रा पर आधारित

                              अंतरराष्ट्रीय अवसरों हेतु संगोष्ठी आयोजितरायपुर (BCC NEWS 24): कृषि...

                              रायपुर : खरीफ सीजन से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त

                              16 दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता पर 5 को कारण...

                              रायपुर : अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

                              हाईवा व जेसीबी जब्त, प्रकरण दर्जरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories