कोरबा: सामाजिक संगठनों की वर्षों पुरानी मांग को राजस्व मंत्री ने किया पूरा…  कुर्मी व जायसवाल समाज सहित कई समाजों को भूमि का आवंटन

            कोरबा (BCC NEWS 24): अलग-अलग समझो कि जो मांग वर्षो से लंबित थे उसे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूरा किया है। जिला के रोटरी क्लब सहित पांच अन्य समाजों को उनके सामुदायिक भवन के लिए भूमि का आवंटन किया गया है। जिससे सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर है।

            विगत दिनों राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय में एक आवश्यक बैठक रखी गयी थी। मंत्रालय की शासकीय भूमि आवंटन व व्यवस्थापन के लिए अंतर विभागीय समिति की बैठक में सामाजिक संगठनों को भूमि आवंटन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कोरबा जिले के कई समाज को भूमि का आवंटन हुआ है। जिसमें कुर्मी समाज को 1 एकड़ 58 डिसमिल जमीन आवंटित की गई है। इसके अलावा कन्नौज कलार जायसवाल समाज को 54 डिसमिल जमीन दी गई है।

            इसके अलावा चार अन्य समाजों को भूमि का आवंटन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने स्तर पर स्वयं की रुचि लेकर कराया है। जिसमे सहीस समाज, कनौजिया राठौर समाज, देवांगन समाज और रोटरी रोटरी क्लब आफ कोरबा शामिल है। इनको 17-17 डिसमिल जमीन का आवंटन कर दिया गया है। अब यह सभी अपने सामाजिक कार्यों के साथ ही समाज को नई दिशा में देने वाले कार्यक्रम अपने जमीन पर निर्मित सामुदायिक भवन में संपन्न कर सकेंगे।

            सामुदायिक भवन सामाजिक संगठनों के लिए बेहद अहम

            मंत्री जय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान समाजों को खास प्राथमिकता दी गई है। मंत्री का मानना है कि सामुदायिक भवन समाजों के विकास के लिए बेहद अहम होते हैं। सामुदायिक भवन बन जाने के बाद समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्य यहां एकत्र होते हैं। सभी अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाते हैं। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हैं। जिससे कि उनके समाज का विकास होता है। जब किसी समाज का विकास होता है, तो वह किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मील के पत्थर के समान होता है। इसलिए सामुदायिक भवन समाजों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories