कोरबा: 11 साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य… मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान स्वास्थ्यकर्मी ने की गंदी हरकत, प्रबंधन ने नौकरी से निकाला

            कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी ने 11 साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य किया है।

            कोरबा: जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ एक स्वास्थ्य कर्मी ने 11 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया, तो डीन ने तत्काल कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दिया है।

            जानकारी के मुताबिक बच्चा अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा था, तभी एक्स-रे विभाग में रेडियोग्राफर के पद पर पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी जितेंद्र डनसेना उसे एक्स-रे रूम में ले गया। उसके साथ गंदा काम करने लगा। बच्चे ने विरोध किया और डरकर कमरे से बाहर भाग गया।

            बच्चे ने अपने साथ हुए अप्राकृतिक कृत्य की जानकारी परिजनों को दी, तो अस्पताल में हंगामा मच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

            कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आया अप्राकृतिक कृत्य का मामला

            कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आया अप्राकृतिक कृत्य का मामला

            आरोपी की लोगों ने की जमकर पिटाई

            बताया यह भी जा रहा है कि कर्मचारी को सबक सिखाने लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारी की सेवा को तत्काल समाप्त कर दिया।

            अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी स्वास्थ्य कर्मी जितेंद्र डनसेना।

            डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी ने एक नाबालिग के साथ जो काम किया है, वह काफी गंभीर मामला है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अपनी ओर से कार्रवाई कर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories