रायपुर: अपेक्स बैंक में भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा स्थगित…

            रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) रायपुर द्वारा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) नवा रायपुर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर 2023 को दो पालियों में किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) में सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग), कनिष्ठ प्रबंधक-2, कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखापाल), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए परीक्षा होनी थी। व्यापम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता घोषित होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा इस परीक्षा के आयोजन हेतु निर्वाचन आयोग से सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के माध्यम से अनुमति मांगी गई है। अनुमति प्राप्त होने की स्थिति में व्यापम द्वारा इस परीक्षा के आयोजन की तिथि पुनः घोषित की जाएगी। अतः यह भर्ती परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित की जा रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories