CG: भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री जब्त… विक्रम उसेंडी ने कहा- पार्टी भेजती है सामान, मुझे इसकी जानकारी नहीं

          कांकेर: जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र में गुरुवार को जांच दल ने बिना अनुमति परिवहन कर रहे भाजपा की प्रचार सामग्री और वाहन को जब्त कर लिया। यह प्रचार सामग्री अंतागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विक्रमदेव उसेंडी का बताया जा रहा है, हालांकि उन्होंने इससे इनकार कर दिया है।

          जानकारी के मुताबिक, अंतागढ़ से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए विक्रम उसेंडी के प्रचार के लिए सामग्री पखांजूर ले जाया जा रहा था। इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। जिला प्रशासन की स्पेशल टीम ने दुर्गूकोंदल के पास प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया। ड्राइवर वाहन की अनुमति और सामग्री की रसीद नहीं दे सका।

          भाजपा की प्रचार सामग्री और वाहन को जब्त कर लिया गया।

          भाजपा की प्रचार सामग्री और वाहन को जब्त कर लिया गया।

          बिना अनुमति परिवहन कर रहे भाजपा की प्रचार सामग्री और वाहन को जब्त कर दुर्गूकोंदल थाने लाया गया। यह कार्रवाई FST की टीम प्रमुख SP कोसरे खंड शिक्षा अधिकारी ने की।

          इधर भाजपा उम्मीदवार विक्रम उसेंडी ने कहा कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री पार्टी की तरफ से आती है। बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू की जा चुकी है, ऐसे में प्रशासन और पुलिस की टीम जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच कर रही है।



                    Hot this week

                    KORBA : महापौर व महिला पार्षदों ने जिला जेल में कैदियो को बांधी राखी

                    कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित...

                    रायपुर : बहनों की तरक्की, परिवार की शान-विष्णु भैया का यही अभियान

                    महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 30वीं...

                    Related Articles

                    Popular Categories