कोरबा: जयसिंह अग्रवाल ने जनसंपर्क के दौरान शिव मंदिर व दुर्गा पण्डाल में किया दर्शन…

        कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा शहर के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल द्वारा लगातार जन संपर्क किया जा रहा हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्हें जनसमर्थन मिल रहा हैं। अपने जनसंपर्क में श्री अग्रवाल ने दर्री, जमनीपाली के सेमीपाली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिव मंदिर और दुर्गा पंडाल में दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना कीं। उपरोक्त दोनों स्थानों में दर्शन के बाद उन्होंने कॉलोनी के निवासियों से जन संपर्क किया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने कॉलोनी की समस्याओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस को विजयी बनाए। निश्चित रूप से आपकी कॉलोनी की जो समस्याएं हैं उनका निराकरण भी कर दिया जाएगा। कॉलोनी भ्रमण के दौरान लोगों का जन समर्थन मिल रहा हैं। लोग उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें समर्थन देने का वादा किया हैैं। जन संपर्क में स्थानीय नेताओं की भागीदारी भी रही हैं।



                Hot this week

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में आज से...

                Related Articles

                Popular Categories