Friday, February 13, 2026

              CG: मेला देखकर लौट रही महिला से गैंगरेप… जंगल ले जाकर 2 युवकों ने की वारदात, पीड़िता के पड़ोसी की भूमिका भी संदिग्ध

              RAIGARH: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 35 साल की विवाहित महिला से गैंगरेप की वारदात हुई है। करमा त्योहार से मेला देखकर महिला घर लौट रही थी। इस दौरान सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर 2 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

              दरअसल, लैलूंगा से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम जामबहार में करमा त्योहार पर हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। 25 अक्टूबर को महिला को त्योहार मनाने के लिए मायके बनेकेला जाना था। इसलिए परिजन उसे पड़ोस में रहने वाले भोला राठिया के साथ बाइक पर भेजने के लिए राजी हो गए। मामले में भोला की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

              यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

              यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

              दो युवकों ने जंगल में किया गैंगरेप

              महिला को लौटते-लौटते रात के करीब 12 बजे गए। वो अपने पड़ोसी के साथ घर वापस आ रही थी। तभी सुनसान रास्ता पाकर गांव के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसे पास के ही जंगल में ले गए और मुंह दबाकर महिला से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान भोला काफी डर गया और महिला को छोड़कर भाग निकला। हालांकि उसकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

              रास्ते में बेहोश मिली पीड़िता

              परिजन महिला की तलाश के लिए घर से निकले, तो रास्ते में वो बेहोश मिली। होश में आने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद इसकी शिकायत लैलूंगा थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस को घटना में शामिल दोनों युवकों के गांव में ही होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

              महिला को लाने वाले की भूमिका संदिग्ध

              लैलूंगा थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों मजदूर हैं। वहीं, पीडि़ता को लाने ले जाने वाले पड़ोसी भोला राठिया की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। लिहाजा पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories