CG: रायपुर-भिलाई में ED का ताबड़तोड़ एक्शन… ड्राइवर के घर ढाई करोड़, रायपुर में कार से 3.12 करोड़ कैश जब्त; पैसा चुनाव में खपाने का शक

              BHILAI: भिलाई में ED की टीम ने हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक नंबर-15 क्वॉर्टर नंबर- 17 निवासी बप्पा दास के यहां छापा मारकर ढाई करोड़ कैश जब्त किया है। ये रकम कमरे में दीवान में रखी हुई थी। जब्त रकम में 500 और 2000 के नोट शामिल हैं।

              बताया जा रहा है कि बप्पा दास पेशे से ड्राइवर है और ऑनलाइन सट्टा ऐप की आईडी संचालित करता है। ऐसे में उसके पास से इतनी बड़ी रकम का मिलना हैरान करता है। ED को आशंका है कि ये पैसा ऑनलाइन सट्टा ऐप का है जिसे चुनाव में खर्च करने के लिए रखा गया था। दूसरी तरफ, रायपुर में भी एक होटल में एक व्यक्ति के पास से ED ने 3 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त किया है।

              हाउसिंग बोर्ड के इसी मकान में ED ने छापामार कार्रवाई की है।

              हाउसिंग बोर्ड के इसी मकान में ED ने छापामार कार्रवाई की है।

              मकान का ताला तोड़कर घुसी ED की टीम
              ED के अफसर 3 से 4 दिल्ली पासिंग गाड़ियों में पहुंचे हैं। टीम में महिला अधिकारी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अधिकारी ताला तोड़कर मकान में घुसे हैं। फिलहाल, किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक टीम ने एक होम्योपैथी डॉक्टर के सामने पूरी कार्रवाई की है। बप्पा दास की पत्नी इस डॉक्टर के घर काम करती थी।

              3 से 4 दिल्ली पासिंग गाडि़यों में पहुंचे हैं ED के अफसर।

              3 से 4 दिल्ली पासिंग गाडि़यों में पहुंचे हैं ED के अफसर।

              नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई
              प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मार कार्रवाई के दौरान जब नोट जब्त किए तो इतनी बड़ी रकम गिनना संभव नहीं था। लिहाजा टीम ने SBI हाउसिंग बोर्ड ब्रांच से नोट गिनने की मशीन मंगवाई। पहले बताया जा रहा था कि रकम पांच करोड़ के आसपास हो सकती है। लेकिन गिनती के बाद ढाई करोड़ रकम होने की पुष्टि हुई है।

              बप्पा दास, जिसके घर ED के अफसरों ने छापा मारा है।

              बप्पा दास, जिसके घर ED के अफसरों ने छापा मारा है।

              रायपुर के एक होटल में कार से 3.12 करोड़ जब्त

              भिलाई के अलावा रायपुर में भी ED ने कार्रवाई की है। रायपुर के एक होटल में एक व्यक्ति की कार से 3.12 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में कुछ सरकारी कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories