KORBA: कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में 80 साल से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग आज अभ्यर्थी या अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि रह सकते हैं उपस्थित

              कोरबा (BCC NEWS 24): विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले में दिव्यांग मतदाताओं और 80 साल से ऊपर के मतदाताओं को डाकमत पत्र के माध्यम से घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया जारी है। नोडल अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर ने बताया कि 10 नवंबर को विधानसभा कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी व अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। उल्लेखनीय है कि  जिले में प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत कुल 250 मतदाताओं ने सहमति दी है। जिसमें से कोरबा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 108 और दिव्यांग 39 कुल 147, रामपुर विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 18, दिव्यांग मतदाता 9 कुल 27, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 20 और दिव्यांग में 7 तथा पाली-तानाखार अंतर्गत 80 प्लस वाले मतदाता 31 और दिव्यांग में  18 कुल 49 मतदाताओं ने सहमति पत्र दिया है।


                              Hot this week

                              KORBA : साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर

                              महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया शिविर का समापन, मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              कवर्धा वन विकास निगम की बड़ी सफलतारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : ज्ञानभारतम् सर्वेक्षण को रफ्तार

                              मुख्य सचिव विकासशील ने 31 मई तक हर हाल...

                              रायपुर : 3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु

                              पत्थलगांव-झारखंड सीमा तक सड़क निर्माण ने पकड़ी गतिरायपुर-धनबाद इकोनॉमिक...

                              Related Articles

                              Popular Categories