IND Vs AUS फाइनल… विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट, पैट कमिंस ने बोल्ड किया; स्कोर 158/4

        पैट कमिंस ने विराट कोहली को बोल्ड कर दिया। कोहली 63 बॉल पर 54 रन बनाकर आउट हुए।

        अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।

        टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

        विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने बोल्ड कर दिया। विराट ने वनडे करियर का 72वां अर्धशतक बनाया। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 9वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए। यह विराट की वर्ल्ड कप में 12वीं फिफ्टी है।

        श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कप्तान पैट कमिंस ने जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। उससे पहले, कप्तान रोहित शर्मा (47 रन) को ग्लेन मैक्सवेल ने ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। वहीं, ओपनर शुभमन गिल (4 रन) तीसरी बार मिचेल स्टार्क का शिकार बने। उन्हें एडम जम्पा ने कैच किया।



                Hot this week

                KORBA : लाफा में नशामुक्ति की शपथ लेकर ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली

                कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जनपद...

                Related Articles

                Popular Categories