CG: साइड नहीं देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या… बलौदाबाजार में रास्ता रोककर की थी मारपीट, पैसे भी लूटे; 2 गिरफ्तार

              बलौदाबाजार: जिले के पलारी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर युवक बिसाहू राम ध्रुव की हत्या कर पैसे लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 14 नवंबर की है।

              थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि बिसाहू राम ध्रुव, परशुराम ध्रुव और संतुराम साहू एक बाइक पर सवार होकर भवानीपुर जा रहे थे। तभी ग्राम वटगन में बाइक पर सवार दो युवक बिरेन्द्र उर्फ बिरू डहरिया और मुकेश रात्रे ने साइड नहीं देने के नाम पर गाली-गलौज करने लगे।

              मृतक बिसाहू राम ध्रुव।

              मृतक बिसाहू राम ध्रुव।

              सड़क पर पटक-पटक कर पीटा

              संतुराम साहू के ऊपर जेब में रखे 700 रुपए निकाल लिया। जिसका विरोध करने पर दोनों युवक धक्का-मुक्की कर मारपीट करने लगे। बिसाहू राम ध्रुव को सड़क पर फटक कर पेट में जोर-जोर से मारने लगे, जिससे वो अधमरा हो गया। नाक और मुंह से खून भी निकलने लगा।

              साथियों को भी मारा, बिसाहू की इलाज के दौरान मौत

              आरोपियों ने संतुराम को भी जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में संतुराम के कमर और आंख के पास गंभीर चोट आई। परशुराम ध्रुव अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल बिसाहू राम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

              दोनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

              घटना की शिकायत पर पलारी पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। अब आरोपी बिरेन्द्र उर्फ बिरू डहरिया और मुकेश रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : रिजेक्ट तेंदूपत्ता का वैकल्पिक विक्रय संग्राहकों का अधिकार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन...

                              रायपुर : द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में डेटा हार्मोनाइजेशन पर हुआ मंथन

                              शासकीय आंकड़ों की गुणवत्ता, एकरूपता और उपयोगिता बढ़ाने पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories