CG: विधवा से गैंगरेप… जमीन बिकवाने के बहाने फार्म हाउस ले गए 4 युवक; जान से मारने की दी धमकी

        RAIPUR: रायपुर के फार्म हाउस में एक विधवा महिला से चार लोगों ने दुष्कर्म किया। चारों ने महिला को उसकी जमीन बिकवाने का झांसा दिया और फार्म हाउस में लेकर गए। इसके बाद चारों ने गैंगरेप के बाद वहां से भाग निकले। महिला किसी तरह थाने पहुंची और मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई।

        जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी एक विधवा महिला घरेलू काम करती है। उसकी अभनपुर क्षेत्र में पति के नाम एक जमीन है। हालांकि काफी समय बीत जाने के कारण जमीन की सही लोकेशन उसे नहीं मिल पा रही थी। इस दौरान वह इलाके में रही रहने वाले चार युवकों के संपर्क में आई।

        युवकों ने जमीन बिकवाने का दिया झांसा

        बताया जा रहा है कि इन युवकों ने महिला को जमीन बिकवाने का झांसा दिया। फिर 5 नवंबर को जमीन दिखाने के बहाने खेत पर बने फार्म हाउस में बुलवाया। वहां चारों युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले।

        पहले भी महिला से करते रहे दुष्कर्म

        महिला ने पुलिस को बताया कि चारों युवकों ने उससे पहले भी कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन धमकी और डर के चलते वह चुप रही। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस आरोपियों के नामों को बताने से बच रही है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                Related Articles

                Popular Categories