Monday, March 2, 2026

              CG: 2 दिन की बच्ची के पिता की एक्सीडेंट में मौत… अस्पताल के सामने चाय पीते वक्त हादसा, सिर कुचलकर भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा

              RAIPUR: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। 2 दिन पहले अस्पताल में जन्मी बच्ची के पिता की अस्पताल के सामने एक्सीडेंट में मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक के सिर को बुरी तरह कुचल दिया। घटना के बाद मौके से ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने करीब 1 किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ लिया। ये पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के सामने की है। धरमपुरा का रहने वाला 30 साल का खिलावन पटेल अस्पताल के सामने चाय पी रहा था। अस्पताल में उसकी पत्नी ने 2 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया है। मां और बच्ची दोनों अस्पताल में ही एडमिट है। खिलावन उनकी देखरेख में अस्पताल में ही कुछ दिनों से था।

              ये पूरी घटना रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के सामने की है।

              ये पूरी घटना रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के सामने की है।

              तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर कुचला

              ये हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। वो सुबह चाय पीते हुए आसपास मौजूद लोगों से बात कर रहा था। इसी दौरान घड़ी चौक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खिलावन को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और बुरी तरह कुचला गया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार होने के लिए ट्रक लेकर भागने लगा।

              ट्रक के पहिये में खून के धब्बे दिखते हुए।

              ट्रक के पहिये में खून के धब्बे दिखते हुए।

              1 किलोमीटर के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ा

              इसी दौरान वहां मौजूद एक ठेले वाले ने ट्रक ड्राइवर को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह भाग निकला। तभी उसने पुलिस को तत्काल सूचना दे दी। करीब 1 किलोमीटर जाने के बाद मौदहापारा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पीछा करते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर लीलाधर प्रधान(57 साल) को स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

              मृतक दो बच्ची का पिता था। वो पेशे से ड्राइवर का काम करता था।

              मृतक दो बच्ची का पिता था। वो पेशे से ड्राइवर का काम करता था।

              दो बच्ची का पिता है मृतक

              मिली जानकारी के मुताबिक, खिलावन की एक और बच्ची 2 साल की है। उसकी दूसरी बच्ची का जन्म मंगलवार को ही मेकाहारा अस्पताल में हुआ था। अस्वस्थ होने की वजह से मां और पैदा हुई बच्ची अभी भी अस्पताल में एडमिट है। उसके ऊपर घर चलाने की आर्थिक जिम्मेदारी थी।

              गांव में शोक की लहर

              इस मामले को लेकर धरमपुरा गांव के सरपंच गोपी राम यादव ने बताया कि खिलावन मेहनती युवक था। बच्ची के जन्म के बाद से वो खुश था। वो किसी आईएएस अफसर के लिए निजी तौर पर गाड़ी चलाने का काम करता था। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। गोपी राम में मांग करते हुए कहा कि आरोपी ट्रक ड्राइवर को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

              सूचना पर पेट्रोलिंग टीम ने भाग रहे आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

              सूचना पर पेट्रोलिंग टीम ने भाग रहे आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

              ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है पुलिस

              इस मामले में मौदहापारा थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह ने बताया सूचना पर पेट्रोलिंग टीम ने भाग रहे आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को जब्त किया गया है। मामलें में जांच करते हुए पुलिस आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories