Saturday, February 14, 2026

              आपत्तिजनक पोस्ट से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी… पिता का आरोप- सोशल मीडिया पर युवक ने डाली थी फोटो, नहीं मिला सुसाइड नोट

              अस्पताल के मरर्च्युरी में पुलिस और परिजन।

              सरगुजा: अंबिकापुर शहर के भट्ठापारा क्षेत्र में रह रही एक छात्रा ने बीती रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने बेटी की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट्स लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना मणिपुर थानाक्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, मूलतः दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतीपुर निवासी प्रियंका सिंह उर्फ रिया (17) गर्ल्स हाई स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वो यहां भट्ठापारा में रहने वाले अपने मामा विजय प्रताप सिंह के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार रात विजय प्रताप अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। इस दौरान घर में प्रियंका अकेली थी, इस वजह से परिजनों ने प्रियंका की बड़ी बहन को भी घर में बुला लिया था।

              दूसरे कमरे में जाकर लगा ली फांसी

              रात में प्रियंका अपनी बहन से पढ़ने का बहाना बनाकर दूसरे कमरे में चली गई। प्रियंका की बहन भी अपने कमरे में सो गई। सोमवार सुबह जब उसकी नींद खुली, तो वो प्रियंका को बुलाने के लिए उसके कमरे में गई, जहां प्रियंका का शव फांसी पर लटका हुआ था। शव देखकर बदहवास बड़ी बहन ने मामले की जानकारी पड़ोसियों और परिजनों को दी। सूचना पर मणिपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

              सोशल मीडिया पोस्ट से थी परेशान

              मृतका प्रियंका के पिता जवाहिर सिंह ने आरोप लगाया कि एक युवक उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसने उनकी बेटी की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट्स लिखकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इससे प्रियंका परेशान थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी कारण से उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि मृतका के पास या कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा के पिता के आरोपों की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              रायपुर : विश्व रेडियो दिवस 2026

                              भरोसे की तरंगों पर जनसंवाद का सशक्त सेतुपरंपरा से...

                              Related Articles

                              Popular Categories