BREAKING: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री… दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे; आरएसएस से जुड़े हैं पहली बार के विधायक शर्मा

          जयपुर: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है। प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे।

          इसके साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, वासुदेव देवनानी विधानसभा स्पीकर होंगे। भाजपा ने तीनों बड़े पद जयपुर को ही दिए हैं। भजनलाल शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक हैं। वहीं, दीया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से जीती हैं तो प्रेमचंद बैरवा जयपुर जिले की दूदू सीट से विधायक हैं।

          बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को बैठक से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए मना लिया था।

          प्रदेश मुख्यालय में बैठक से पहले राजनाथ के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ है। फोटो सेशन के दौरान वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठे थे।

          बैठक में राजनाथ सिंह का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

          बैठक में राजनाथ सिंह का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

          सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायकों का ग्रुप फोटो लिया गया।

          सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायकों का ग्रुप फोटो लिया गया।

          राजनाथ ने वसुंधरा से की वन-टु-वन बातचीत
          राजनाथ सिंह नए मुख्यमंत्री का नाम लेकर आए। बैठक से पहले उन्हाेंने होटल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से वन-टु-वन बातचीत की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद सभी नेताओं के बीच भी कुछ देर चर्चा हुई।

          दीया कुमारी भाजपा कार्यालय पहुंचीं तो उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।

          दीया कुमारी भाजपा कार्यालय पहुंचीं तो उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।

          दिल्ली में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के घर के बाहर कमांडो तैनात किए गए हैं।

          दिल्ली में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के घर के बाहर कमांडो तैनात किए गए हैं।

          बीजेपी मुख्यालय में विधायकों का गुड़ खिलाकर स्वागत किया जा रहा है।

          बीजेपी मुख्यालय में विधायकों का गुड़ खिलाकर स्वागत किया जा रहा है।

          बाबा बालकनाथ भी बैठक के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं।

          बाबा बालकनाथ भी बैठक के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं।

          भाजपा विधायकों के सहायक स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को भी प्रदेश कार्यालय में एंट्री नहीं दी जा रही है।

          भाजपा विधायकों के सहायक स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को भी प्रदेश कार्यालय में एंट्री नहीं दी जा रही है।

          भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक से पहले विधायकों के लिए लंच रखा गया है।

          भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक से पहले विधायकों के लिए लंच रखा गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : महिलाओं की तरक्की विष्णु सुशासन में पक्की

                    रक्षाबंधन से पहले खाते में पहुंची सहायता राशि, सीमा...

                    रायपुर : न्योता भोजन से बढ़ा बच्चों का उत्साह, शैक्षणिक प्रतिभा को मिला सम्मान

                    जिला शिक्षा अधिकारी ने परखी विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता,...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

                    धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के...

                    Related Articles

                    Popular Categories