कोरबा: सीईओ विश्वदीप ने लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध कर्मचारियों को दिलाई शपथ…

          कोरबा (BCC NEWS 24): नई चेतना जेण्डर 2.0 राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत परिसर में आज सीईओ श्री विश्वदीप ने जिला पंचायत के विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध शपथ दिलाई। जिला पंचायत के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों ने हिंसा हर रूप में गलत है, हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, महिलाओं को उचित सम्मान देने और नई चेतना को उजागर करने साथ ही खुद हिंसा ना करने और ना ही हिंसा होने देने की शपथ ली। इस दौरान उप संचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories