Wednesday, February 11, 2026

            CG: पत्नी के कैरेक्टर पर शक था, गोली मार दी… रायपुर में बीमा एजेंट ने की वारदात; महिला की हालत अब खतरे से बाहर

            RAIPUR: रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की। गोली महिला के कंधे और कलाई पर लगी। महिला को लहुलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। फायरिंग की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है। डीडी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

            जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 5-6 बजे की है। गोल चौक के पास रहने वाले बीमा एजेंट शुभांकर नंदी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी। ये गोली महिला के कंधे और कलाई पर लगी। जिससे महिला की जान बच गई।

            डीडी नगर स्थित गोल चौक के पास फायरिंग हुई।

            डीडी नगर स्थित गोल चौक के पास फायरिंग हुई।

            गोली लगते ही सड़क की ओर भागी

            बताया जा रहा है कि, 44 साल का आरोपी पेशे से बीमा कंपनी का एजेंट है और उसकी पत्नी की उम्र 39 साल है। वारदात से पहले पीड़िता बच्चों को कोचिंग छोड़कर आई थी। बताया जा रहा है कि पति के गोली मारने के बाद वो घर से दौड़ते हुए सड़क की ओर भागी और कुछ दूर जाकर गिर गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

            आरोपी का घर जहां उसने पत्नी को गोली मारी।

            आरोपी का घर जहां उसने पत्नी को गोली मारी।

            थाने में जमा थी आरोपी की पिस्टल

            आरोपी शुभांकर नंदी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला था, जिसे पुलिस ने घर के पास ही तालाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी लाइसेंस पिस्टल भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि ये पिस्टल 2019 से थाने में जमा थी। आरोपी 3 दिन पहले ही लिखा-पढ़ी के साथ पिस्टल को थाने से लेकर आया था।

            महिला की हालत गंभीर है, उसे एम्स में भर्ती किया गया है।

            महिला की हालत गंभीर है, उसे एम्स में भर्ती किया गया है।

            पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था आरोपी

            पुलिस ने बताया कि वारदात की मुख्य वजह यह थी कि आरोपी शुभांकर अपनी पत्नी पर शक करता था। इस बात को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। कई बार ऊंची आवाज में लड़ाई भी होती थी, जिससे पड़ोसी भी परेशान रहते थे।

            आरोपी शुभंकर को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

            आरोपी शुभंकर को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

            2 बच्चों का पिता है आरोपी

            जानकारी के मुताबिक, आरोपी दो बच्चों का पिता है। उसका एक बेटा 12 साल और एक 14 साल का है। वारदात के वक्त ये दोनों ट्यूशन गए हुए थे। घर में सिर्फ बुजुर्ग पिता मौजूद थे, जो ठीक से चल फिर भी नहीं सकते।

            पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंस पिस्टल भी बरामद कर ली है।

            पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंस पिस्टल भी बरामद कर ली है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories