KORBA: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर दलाल सक्रिय… कोरबा में विवाहित महिलाओं की जानकारी जुटाने का काम शुरू, पार्षद के घर लोगों की लगी भीड़

            कोरबा: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की घोषणा को लेकर अब हितग्राहियों की जिज्ञासा बढ़ने लगी है। इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर फिलहाल निर्देश आने का इंतजार किया जा रहा है। है। इससे पहले कोरबा शहर में कुछ स्थानों पर अग्रिम तैयारी के रूप में विवाहित महिलाओं की जानकारी हासिल की जा रही है।

            शासन स्तर से निर्देश नहीं आने के बाद भी हितग्राहियों की सुविधा के लिए पार्षद सुफल दास महंत ने अपने वार्ड में विवाहित महिलाओं की जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। सुबह से पार्षद के घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो रही है। जब पार्षद से सवाल किया गया तो उनका कहना है कि केवल जानकारी के लिए ही भरवा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में उन्हें इसका लाभ मिल सके।

            योजना को लेकर कुछ दलाल सक्रिय

            वार्ड पार्षद सफल दास ने बताया कि इस योजना को लेकर कुछ दलाल सक्रिय हैं, जो लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और पैसे की मांग कर रहे हैं इसे लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कामकाज संभालने के साथ लंबित 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का कार्य बढ़ाने का संकल्प दोहराया है।

            पार्षद के घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो रही है।

            पार्षद के घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो रही है।

            प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में विवाहित महिलाओं को मिलेंगे पैसे

            प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना उसके अंतर्गत परिवार में विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जानी है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर साल 12000 रुपए का लाभ सुनिश्चित होना है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से घोषणा की गई थी।

            वार्ड में विवाहित महिलाओं की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

            वार्ड में विवाहित महिलाओं की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

            चुनाव के दौरान कई प्रकार की घोषणाएं की गई थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के साथ अब इस योजना पर होने वाले काम की पूछताछ शुरू हो गई है। वहीं इस प्रक्रिया में कई तरफ दलालों की सक्रिय होने की भी खबर है। ऐसे में ठगी की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories