CG: सड़क हादसे का लाइव वीडियो… डिवाइडर से टकराई कार, 2 युवकों की मौत, 2 घायल, देर रात बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त हुआ हादसा

            JAGDALPUR: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 2 युवकों की मौत हो गई है जबकि 2 युवक घायल है। बताया जा रहा है कि, युवक देर रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे इसी दौरान शहीद पार्क के पास हादसा हो गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, शहर के रहने वाले राहुल पवार, विभोर गुप्ता, रोहन और सरफराज बर्थडे पार्टी में शामिल होने कुरंदी स्थित एक रिसॉर्ट गए हुए थे। सोमवार-मंगलवार देर रात सभी लौट रहे थे। इसी बीच जगदलपुर के शहीद पार्क के पास रखे बैरिकेड्स से कार अनियंत्रित हुई। जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, कार के परखच्चे उड़ गए।

            सड़क हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए।

            सड़क हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए।

            2 की मौके पर हुए मौत

            कार में सवार युवक राहुल और विभोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहन और सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की जानकारी फौरन पुलिस को दी। जवान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को महारानी अस्तपताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

            CCTV में कैद हुआ हादसा

            शहीद पार्क के CCTC कैमरे लगे हुए हैं। देर रात हुआ यह हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। वहीं एक्सीडेंट के वाद वाहन को सिटी कोतवाली में लाया गया है। CSP विकास कुमार ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत के नीचे सहेजने की योजना

                          रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक...

                          कोरबा: जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को

                          ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने...

                          Related Articles

                          Popular Categories