कोरबा: जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित…

            • मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का किया जाएगा अनुमोदन

            कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमएमवाईएसवाई), वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों द्वारा स्वयं का उद्योग, सेवा, व्यवसाय स्थापना के लिए ऋण हेतु आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों के अनुमोदन हेतु 22 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई है।

            महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समिति के समक्ष आवेदकों का साक्षात्कार एवं प्रकरणों का अनुमोदन किया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदकों को साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि को 11ः30 बजे कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में उपस्थित होने हेतु सूचित किया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल

                          55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से...

                          Related Articles

                          Popular Categories