CG: आर टी आई पोर्टल में स्व पंजीयन करने कल मंत्रालय और विभागाध्यक्ष भवन में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन…

              रायपुर: राज्य शासन के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत शासन की वेबसाइट आरटीआई पोर्टल में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के स्व पंजीयन करने के विषय पर शुक्रवार 22 दिसंबर को नया रायपुर स्थित मंत्रालय भवन और विभागाध्यक्ष भवन में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यशाला किया जा रहा है। इसके तहत मंत्रालय महानदी भवन के कक्ष क्रमांक एस ओ 12 में पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 2 बजे तक यह प्रशिक्षण होगा।  इसके उपरांत विभागाध्यक्ष इंद्रावती भवन के हाल क्रमांक 4 में यह प्रशिक्षण होगा। इस प्रशिक्षण में समस्त विभागों के जन सूचना अधिकारी, अपीलीय अधिकारी, स्व पंजीयन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी शामिल होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : पुरुष हॉकी में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

                              झारखंड और ओडिशा ने फाइनल में पक्की की अपनी...

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              रायपुर : मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड...

                              रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आमतौर पर गुलाब को प्यार...

                              Related Articles

                              Popular Categories