कोरबा: दिव्यांग बच्चों के खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

            कोरबा (BCC NEWS 24): समग्र शिक्षा अंतर्गत जिला कोरबा में दिव्यांग बच्चों का खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अंधरीकछार आत्मानंद स्कूल प्रांगण में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार तथा सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसमे मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज कुमार पाण्डेय, एडीपीओ के जी.पी. भारद्वाज तथा विभिन्न दिव्यांग स्कूलों के शिक्षक, बच्चे तथा पालक उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारद्वाज ने कहा कि दिव्यांग बच्चे अपने आप को कमजोर न समझें वे अपनी प्रतिभा को हर क्षेत्र में साबित कर सकते हैं। आज खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने जो प्रस्तुती दी है वह सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories