कोरबा: क्रिसमस से पहले 101 ईसाई परिवार बने हिंदू… सभी के पांव धोए-तिलक लगाया; जूदेव बोले- हिंदुत्व जाति नहीं, राष्ट्रीयता का प्रतीक

          कोरबा: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही ऑपरेशन घर वापसी शुरू हो गया है। क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले रविवार को कोरबा में 101 क्रिश्चियन परिवारों को हिंदू धर्म में प्रवेश कराया गया। इस दौरान धर्म सेना के प्रदेश संरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभी परिवार के सदस्यों के गंगाजल से पैर धोए और तिलक लगाया।

          धर्म सेना की ओर से कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में रविवार को धर्मांतरण कर चुके परिवारों का घर वापसी कार्यक्रम रखा गया था। यहां समाज प्रमुखों का भी सम्मान किया गया। इसी कार्यक्रम में हिंदू धर्म से दूसरे धर्म में गए लोगों को पूजा-पाठ कर दोबारा सनातन धर्म में शामिल किया गया।

          घर वापसी के बाद महिलाओं के पैर धोते जूदेव।

          घर वापसी के बाद महिलाओं के पैर धोते जूदेव।

          हिंदू ही मंदिर बनाएगा, मंदिर हिंदू नहीं

          प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि, आज हिंदुत्व किसी जाति का नहीं राष्ट्रीयता का प्रतीक है। इतिहास गवाह है, जहां हिंदू घटा है, वहां देश बंटा है। इसीलिए हिंदू बचाना मंदिर बनाने से भी बड़ा कार्य है, क्योंकि हिंदू ही मंदिर बनाएगा, मंदिर हिंदू नहीं बनाएगा।

          धर्मांतरण का घिनौना कार्य बंद कर दो

          जूदेव ने कहा कि मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं क ये धर्मांतरण का घिनौना कार्य बंद कर दें। वरना इसका दूरगामी परिणाम विचारणीय होगा। छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन चल रहा था। जिस पर हिंदू संगठन अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है।

          दूसरे धर्म में गए परिवार के लोग पूजा-पाठ करते हुए।

          दूसरे धर्म में गए परिवार के लोग पूजा-पाठ करते हुए।

          बीजेपी धर्म परिवर्तन पर अंकुश लगाएगी

          जूदेव ने कहा कि, कांग्रेस शासन काल में पिछले 5 सालों में धर्म परिवर्तन हुआ। अब भाजपा शासन काल में धर्म परिवर्तन पर अंकुश लगाया जाएगा। आज इस कार्यक्रम में जो भी हिंदू भाई शामिल हुए और घर वापस हुए हैं, उनका स्वागत है। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं और समाज प्रमुखों ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

          हिंदू धर्म में वापसी कराते धर्म सेना के कार्यकर्ता।

          हिंदू धर्म में वापसी कराते धर्म सेना के कार्यकर्ता।

          धर्मांतरण को लेकर हुआ था विवाद

          करीब एक महीने पहले कटघोरा बस्ती में बजरंग अग्रवाल के घर पर धर्म परिवर्तन को लेकर काफी हंगामा हुआ था। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और विवाद इतना बड़ा कि हाथापाई तक हो गई थी। इसकी शिकायत कोरबा एसपी और कलेक्टर से भी की गई थी।



                    Hot this week

                    रायपुर : किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश

                    कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी के नेतृत्व में कालाबाजारी और...

                    रायपुर : दूरस्थ डाहीबहरा की उर्मिला बैगा के सपनों को मिली नई उड़ान

                    सामूहिक प्रयास से पीएम विद्यालय में कक्षा 11वीं में...

                    रायपुर : रक्षाबंधन पर मिला ‘विष्णु भैया’ का तोहफा

                    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से खुशियों से...

                    Related Articles

                    Popular Categories