CG NEWS: 15 साल की छात्रा से युवक ने किया रेप… घर में अकेली थी नवमी की स्टूडेंट, मौका पाकर घर घुसा आरोपी; एक माह से फरार युवक गिरफ्तार

          लड़की को अकेली पाकर घर में घुसकर किया दुष्कर्म।

          BILASPUR: बिलासपुर में 15 साल की स्कूली छात्रा को अकेली पाकर युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया था। वहीं, छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिजन को दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई। पुलिस ने करीब एक माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

          थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि कोनी क्षेत्री में रहने वाली 15 साल की छात्रा नवमी कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। करीब एक माह पहले उसके पिता-काम से बाहर गए थे। इस दौरान छात्रा अपने घर में अकेली थी। तभी दोपहर में घूटकु का रहने वाला शैलेंद्र कुमार भोई उसके घर आया। इस दौरान उसने लड़की को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद आरोपी युवक ने लड़की से बोला कि घटना के बारे में किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा। फिर आरोपी युवक भाग गया।

          वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

          वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

          माता-पिता के आने पर दी घटना की जानकारी
          जब लड़की के माता-पिता शाम को घर लौटे तब लड़की ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर कोनी थाना पहुंचे। लड़की की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन, आरोपी युवक अपने गांव से भाग गया था। बीते मंगलवार को पुलिस को खबर मिली कि आरोपी युवक अपने गांव आया है, खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।

          आरोपी बोला- लड़की से थी दोस्ती
          पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शैलेंद्र ने बताया कि लड़की से उसकी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। लड़की अपने परिवारवालों के दबाव में आकर उसके खिलाफ शिकायत की है। चूंकि, लड़की नाबालिग है और उसने अपने बयान में आरोपी पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने की बात कही है। लिहाजा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई

                    मेसर्स बालाजी कृषि केन्द्र सहित 34 कीटनाशक कंपनियों को...

                    रायपुर : सिंदूर पार्क के विकास को मिलेगा नया स्वरूप

                    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के...

                    Related Articles

                    Popular Categories