Sunday, February 8, 2026

            मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसंबर को जशपुरिया अटल सुशासन समारोह में होंगे शामिल…

            • जशपुर जिले को 11 हजार 99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात
            • जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के 182 कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
            • मुख्यमंत्री का कुनकुरी में होगा रोड-शो

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 28 दिसंबर को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’‘ में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर जिले में 11 हजार 99 करोड़ 27 लाख रुपए के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 3 हजार 264 करोड़ 93 लाख रूपए के 53 कार्यों का लोकार्पण और 7 हजार 834 करोड़ 34 लाख रूपए के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय करेंगी।

            मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों में जशपुर विधानसभा के 5 हजार 698 करोड़ 25 लाख रूपए के 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा के 4 हजार 50 करोड़ 16 लाख रूपए के कुल 102 कार्य और पत्थलगांव विधानसभा के 1 हजार 350 करोड़ 86 लाख रूपए के कुल 35 कार्य भी शामिल हैं। श्री साय जशपुर में सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जुदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही श्री साय कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे।

            मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर से दोपहर 1.10 बजे जशपुर के लिए रवाना होकर दोपहर  2.10 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड, जशपुर पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 मिनट पर सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोपहर 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहंुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद श्री साय 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। श्री साय शाम 6.40 बजे पतराटोली पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories