कोरबा: श्रम मंत्रालय मिलने के बाद मीडिया से बोले मंत्री जी – उद्योगों से मिलने वाले CSR मद की लेंगे जानकारी; भ्रष्टाचार निकला तो कड़ी कार्रवाई के दिए संकेत, कहा- श्रमिकों के हित के लिए पूरी निष्ठा से करेंगे काम

        कोरबा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार की शाम मंत्रियों का विभाग सुनिश्चित कर दिया। प्रदेश में मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर चल रहा इंतजार खत्म हुआ। मंत्रियों के विभाग बंटवारे में कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन को वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है।

        वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री बनने के बाद मंत्री लखन लाल देवांगन मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि अभी मंत्री पद मिला है। रायपुर जाकर अधिकारियों से चर्चा और समीक्षा करेंगे। प्रदेश में कितने उद्योग चल रहे हैं, उसमें कितने श्रमिक हैं इसकी जानकारी लेंगे। श्रमिकों के हित में काम करेंगे।

        उद्योगों से मिलने वाले CSR मद की भी जानकारी लेंगे

        मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नए उद्योग लगे और बेरोजगारों को नौकरी मिले इस दिशा में कार्य किया जाएगा। उद्योगों से मिलने वाले CSR मद की भी जानकारी लेंगे कि कितना पैसा आता है, कितना खर्च होता है और यदि CSR मद की राशि में भ्रष्टाचार हुआ होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

        श्रमिकों के हित में किए जाएंगे काम

        मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा की श्रमिकों की जो भी समस्याएं हैं, उनके समाधान करने की दिशा में काम किया जाएगा। श्रमिकों को शासकीय दर के हिसाब से वेतन मिले, उसमें कोई कटौती न की जाए इस पर हमारा फोकस रहेगा। यदि कोई मजदूरों का शोषण करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

        शासकीय भूमि पर काबिज लोगों को भूमि पट्टा देने को लेकर चर्चा करेंगे

        शासकीय भूमि पर काबिज लोगों को भूमि पट्टा देने का विधानसभा चुनाव में किए वादे पर कब तक अमल होगा इस सवाल पर वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री ने कहा कि आज तो सरकार के मंत्रियों को विभाग मिला है। कैबिनेट की बैठक में चर्चा कर विधानसभा सत्र चलेगा। उसमें इसको पास कराकर जल्द ही पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा की कहानी -बूंद-बूंद सहेजकर जल सुरक्षा की राह पर ‘मुल्ले’

                विकसित भारत जीरामजी योजना से सेंड फिल्टर निर्माण ने...

                KORBA : भाद्रपद पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला मंदिर घाट पर हुई भव्य हसदेव आरती

                मां सर्वमंगला मंदिर घाट पर गूंजे जयकारे, पर्यावरण संरक्षण...

                रायपुर : पक्के घर ने पार्वती के परिवार को दिया सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

                कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास...

                Related Articles

                Popular Categories